राजस्थान की स्थिति, विस्तार,आकृति

 जन्मभूमि के लिए प्राण न्यौछावर कर देने वाले वीरो तथा वीरांगनाओ की भूमि राजस्थान हमारे देश के उत्तर-पश्चिम में स्थित है तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से देेेश का पहला और जनसंख्या की दृष्टि से सातवा राज्य है। यह भारत के कुल क्षेत्रफल का 10.41% भाग रखता है। राजस्थान अपने वर्तमान स्वरूप में 1 नवंबर 1956 को राजस्थान एकीकरण प्रकिया से आया।

यह भी पढे:-राजस्थान का एकीकरण


आज की इस पोस्ट में हम राजस्थान की स्थिति, विस्तार और आकृति से जुडे अहम बिंदुओ का अध्ययन करेगे। ये पोस्ट आपको राजस्थान के स्वरूप से परिचित कराएगी। और आपके ज्ञान संवर्धन में सहायक सिद्ध होगी। तो चलिए जानते हैं राजस्थान की स्थिति, विस्तार और आकृति के बारे में विस्तार से 

स्थिति:- राजस्थान प्रदेश 23 डिग्री 12 मिनट उतरी अक्षांंश से 30 डिग्री 12 मिनट उतरी अक्षांंश ( कुल अक्षांशीय  विस्तार 7 डिग्री 9 मिनट) तथा 69 डिग्री 30 मिनट पूर्वी देशांंतर से 78 डिग्री 17 मिनट पूर्वी देशांंतर(कुल  देशांतरीय विस्तार 8 डिग्री 47 मिनट) के मध्य स्थित है। 

    कर्क रेखा राज्य मे डूंगरपुर की दक्षिणी सीमा से होती हुई बाँसवाडा के लगभग मध्य से गुजरती है। बाँसवाडा शहर कर्क रेखा से राज्य का सर्वाधिक नजदीक स्थित शहर है। राजस्थान का  अधिकांश भाग उपोष्ण या शीतोष्ण कटिबंधीय हैं। 

विस्तार :-उतर से दक्षिण तक राज्य की लंबाई 826 km व विस्तार उतर में कोणा गाँव (गंगानगर 30 डिग्री 12 मिनट उतरी अक्षांक्ष पर) से दक्षिण में बोरकुंड गाँव (कुशलगढ, बाँसवाडा 23 डिग्री 3 मिनट उतरी अक्षांक्ष पर) तक है।

      पूर्व से पश्चिम तक राज्य की चौडाई 869 km तथा विस्तार पश्चिम में कटरा गाँव (सम, जैसलमेर 69 डिग्री 30 मिनट पूर्वी देेेेेशांतर पर) से पूर्व में सिलावट गाँव (राजाखेडा, धौलपुर 78 डिग्री 17 मिनट पूर्वी देशांतर पर) तक है।

आकृति :- विषमकोणीय चतुर्भुज (Rhombus) या पतंग के समान। सिलावट गाँव राज्य का सुुुुदूरतम पूर्वी बिंदु है तथा कटरा गाँव राज्य का सुदूरतम दक्षिण बिंदु है। 

   राज्य मे सूर्योदय और सूर्यास्त दोनों ही सबसे पहले सिलावट गाँव में तथा सबसे बाद में कटरा गाँव में दिखाई देता है। बाँसवाडा पर सुर्य की किरणें सबसे सीधी और गंगानगर पर सबसे तिरछी किरणे पडती हैं। इसका मुख्य कारण कर्क रेखा की संबंधित जिले की दूरी और स्थिति है। 

स्थलीय सीमा:-

राजस्थान की कुुुल स्थलीय सीमा 5920 km हैं, जिसमे 1070 अंतर्राष्ट्रीय सीमा और 4850 अंतर्राज्यीय सीमा है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा एकमात्र पाकिस्तान से लगती है,

 जिसे रेडक्लिफ लाइन कहते है तथा जो उतर में गंंगानगर के हिंदुमलकोट से लेकर दक्षिण में बाडमेर के भागल गाँव (बाखासर) तक फैली हुुुई हैं।

अंतर्राष्ट्रीय सीमा के सर्वाधिक निकट स्थित शहर एवं जिला मुख्यालय गंगानगर है और सर्वाधिक दूर स्थित शहर एवं जिला मुख्यालय बीकानेर है। अंतर्राज्यीय सीमा गुजरात, मध्यप्रदेश, उतरप्रदेश, हरियाणा एव पंजाब राज्यों से लगती हैं। 

रेडक्लिफ आयोग :- स्वतंत्रता के समय भारत व पाकिस्तान के बीच सीमा के निर्धारण हेतु सर सिरिल रेडक्लिफ की अध्यक्षता में रेडक्लिफ सीमा आयोग का गठन हुआ, जिसकी रिपोर्ट 17 अगस्त 1947 को प्रकाशित हुई। आयोग में निम्न सदस्य थे -

 1.अध्यक्ष:- सर सिरिल रेडक्लिफ

 2.सदस्य:-

    (A) राजस्थान -पंजाब बॉर्डर के लिए 

        (क) कांग्रेस के:- जस्टिस मेहरचंद महाजन व तेजसिह

        (ख) मुस्लिम लीग के:-दीन मो. व मोहम्मद मुनीर 

   (B)  बगांल सीमा निर्धारण हेतु 

       जस्टिस सी. सी. बिस्वास, बी. के.मुखर्जी, अबू सलेह               मुहम्मद अकरम तथा एस. ए. रहमान। 

Note:-कश्मीर और पाकिस्तान की बीच की सीमा को नियंंत्रण रेखा (line of control) कहते हैं। जो भारत - पाक के युद्ध विराम के बाद बनी। 

महत्वपूर्ण बिंदु :-

🔰पंजाब से सबसे कम सीमा हनुमानगढ की और सबसे               ज़्यादा गंगानगर की लगती है। 

🔰हरियाणा से सबसे कम सीमा जयपुर की और सबसे ज्यादा।     हनुमानगढ की लगती हैं। 

🔰उत्तरप्रेदश से सबसे कम सीमा धौलपुर की और सबसे               ज्यादा भरतपुर की लगती है। 

🔰मध्यप्रदेश से सबसे कम सीमा भीलवाडा की और सबसे           ज्यादा झालावाड़ की लगती है। 

🔰गुजरात से सबसे कम सीमा बाडमेर की और सबसे ज्यादा।       उदयपुर की लगती है। 

🔰सर्वाधिक लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा जैसलमेर की पाक से और।     सबसे कम लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा बीकानेर की पाक से।             लगती हैं। 

🔰सर्वाधिक लंबी अंतर्राज्यीय सीमा झालावाड़ की मध्यप्रदेश।       से और सबसे कम लंबी अंतर्राज्यीय सीमा बाडमेर की।             गुजरात से लगती हैं। 

🔰सबसे कम पंजाब की राजस्थान से सीमा और सबसे ज्यादा।     मध्यप्रदेश की सीमा लगती हैं। 

🔰अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सिर्फ गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर।           और बाडमेर स्थित है। 

🔰सिर्फ दो जिले जिनकी सीमा अंतर्राष्ट्रीय व अंतर्राज्यीय।           सीमा लगती है, वो बाडमेर (पाक व गुजरात से) तथा।               गंगानगर (पाक व पंजाब से) है। 

🔰दो समवर्ती अंतर्राज्यीय सीमा लगने वाले जिले चार है, वो         हनुमानगढ (हरियाणा व पंजाब से) , बाँसवाडा (मध्यप्रदेश         व गुजरात से), भरतपुर (हरियाणा व यूपी से) तथा धौलपुर       (एमपी व यूपी से)  है। 

🔰पाली की सर्वाधिक 8 जिलो अजमेर, बाडमेर, जालौर,             जोधपुर, नागौर, राजसमंद, सिरोही व उदयपुर से सीमा             लगती हैं। 

🔰पाली, जोधपुर, नागौर, दौसा, टोंक, बूँदी, अजमेर व।                 राजसमंद आदि राजस्थान के अंतर्वर्ती जिले है, जिनकी।           सीमा किसी अन्य राज्य व देश से नहीं लगती है। 

🔰जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला जयपुर व छोटा           जैसलमेर है तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला             जैसलमेर (38401 वर्ग किमि) व छोटा धौलपुर (3034           वर्ग  किमी) है। 

🔰राजस्थान का उच्च बिंदु माऊट आबू व निम्न बिंदु सांभर।         झील है। 

🔰राजस्थान का सबसे बड़ा शहर जयपुर तथा सबसे छोटा          बोरखेडा (बाँसवाडा) है। 

🔰राजस्थान के सबसे नजदीक कांडला बंदरगाह, गुजरात हैं। 

    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ